सिद्धपीठ भूमा निकेतन, में उत्साह के साथ मनायी गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Haridwar News
Spread the love

अमरीश/तनवीर

हरिद्वार, 12 अगस्त। भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ महाराज के सानिध्य में सिद्धपीठ भूमा निकेतन आश्रम के सत्संग हाॅल में देवकी नन्दन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या, पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

स्वामी अच्यूतानन्द तीर्थ महाराज ने महाराजश्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर संगीत वादन एवं भजन कर भगवान की स्तुति की ओर उपस्थित भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया। आश्रम में अध्ययनरत् वटुको एवं छात्र-छात्राओं ने भजन व कीर्तन प्रस्तुत किये। उन्हें प्रोत्साहित करते हुए स्वामी अच्यूतानन्द तीर्थ महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन ओर उनकी बाल लीलाआंे तथा कृत्यों से प्रेरणा लेकर देश व समाज की सेवा में योगदान करें।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आश्रम पहुंचकर स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी को श्रीकृष्णजन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भूमा निकेतन आश्रम के प्रबन्धक राजेन्द्र शर्मा, आचार्य बल्लभ पाण्डे, आचार्य गौरव वशिष्ठ, पण्डित गोपाल पन्त तथा आश्रम के कर्मचारी व भक्त उपस्थित रहे।