14 पुड़िया स्मैक समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 24 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री का धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए मेहरबान पुत्र अली हसन निवासी ग्राम सराय के कब्जे से पुलिस ने स्मैक की 14 पुड़िया बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। *पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इंदरजीत राणा,
हेडकांसटेबल हिमेश व कांस्टेबल कृष्णा रावत शामिल रहे।