स्मैक सहित दो पकड़े

Crime
Spread the love


तनवीीर

हरिद्वार, 29 नवंबर। कनखल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को स्मैक व इलेक्ट्रोनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक मूल रूप से उ.प्र. के सहारनपुर तथा दूसरा जगजीतपुर का निवासी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगजीतपुर चैकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत व कांस्टेबल पंकजी देवली व जयपाल सिंह ने चेकिंग के दौरान खोखरा तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी तो उनके कब्जे से 11.33 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुई।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शाहनवाज मूल निवासी माई कोटा थाना नागल सहारनुर हाल निवासी गणपति धाम फेस-3 जगजीतपुर व गौरव शर्मा निवासी रामलीला ग्राउण्ड जगजीतपुर बताए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज किया गया है।