स्मैक समेत तस्कर दबोचा

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 मई। नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस ने एक नशा तस्कर को स्मैक समेत गिरफ्तार किया गया है। मातृसदन पुल के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी शिवांश पराशर पुत्र विकास पराशर निवासी जगजीतपुर अड्डा के कब्जे से 5.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस टीम में जगजीतपुर चैकी प्रभारी एसआई देवेंद्र तोमर व कांस्टेबल सत्येंद्र रावत शामिल रहे।