स्मैक समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 4 फरवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रावली महदूद जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किए गए सचिन मालियान पुत्र बाबूराम निवासी पाल मार्केट रावली महदूद के कब्जे 6.5 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी, एसआई संदीप चैहान, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल अनिल कंडारी शामिल रहे।