लघु व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 19 मार्च। लघु व्यापार एसोसिएशन की और से स्मार्ट वेंडिंग जोन में फूलों की होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लघु व्यापारियों ने एक दूसरे को चंदन का तिलक कर और पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। मिठाई बांटकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मंडल ने किया। मुख्य अतिथि लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी एकजुट होकर सौहार्द से होली मनाएं।

पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए होलिका दहन के लिए हरे पेड़ों का कटान ना करें। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। होली मिलन समारोह में ओमप्रकाश कालियान, मनोज कुमार, सोनू, प्रभात चैधरी, वीरेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, सचिन राजपूत, श्यामजीत गोलू, चंदन रावत, महेंद्र सैनी, विवेक, जयसिंह बिष्ट, सचिन, सुमन गुप्ता, आशा देवी, सुनीता चैहान, मंजू पाल, सुमित्रा, पुष्पा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *