शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने छात्रा का खोया मोबाईल फोन लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 फरवरी। एसएमजेएन कालेज के शिक्षणेतर कर्मचारी अशोक कुमार ने एक छात्रा का खोया हुआ मोबाईल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की। कालेज की बीएससी की एक छात्रा ने उसका मोबाइल खोने के संबंध में कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, डा.संजय माहेश्वरी एवं विनय थपलियाल को अवगत कराया था। कुछ समय पश्चात कालेज के शिक्षणेतर कर्मचारी अशोक कुमार ने कालेज ग्राउंड से एक मोबाइल फोन मिलने के बारे में जानकारी दी तथा प्राचार्य कार्यलय में उक्त फोन को जमा करा दिया। इसके पश्चात प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने छात्रा को बुला कर उसका फोन उसके सुपर्द किया गया। अशोक के इस कार्य की सभी शिक्षक साथियों तथा छात्र छात्राओं ने भूरि भूरि प्रशंसा की।