एजाज हसन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एजाज हसन को मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। जिसमें एजाज हसन को हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए एजाज हसन ने कहा कि जो जिम्म्ेदारी नेतृत्व ने उन्हें सौंपी है।

उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए जिले में प्रभावशाली संगठन खड़ा कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से सलाह मशविरे के पश्चात कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसमें साफ स्वच्छ छवि के लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जिससे देश तेजी से उन्नति के मार्ग पर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *