23 पेटी शराब समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 7 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने 23 पेटी शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार के चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब रखे होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी बस्ती में छापामारी कर साजन पुत्र गोपाल निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 13 पेटी देशी शराब बरामद की गयी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में रोड़ी बेलवाला चैकी प्रभारी एसअई यशवीर नेगी, कांस्टेबल गंभीर व बृजमोहन शामिल रहे।