कच्ची शराब समेत तस्कर दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 सितम्बर। थाना श्यामपुर पुलिस ने कच्ची शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी बबलू के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, भट्टी व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। जबकि करीब 100 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस टीम में एसआई शशि भूषण जोशी, कांस्टेबल रमेश सिंह, रविन्द्र भण्डारी व मोहन शामिल रहे।