सोशल मीडिया पर जमकर हो रही युवा कांग्रेसी नेता नावेज अंसारी की तारीफ

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 26 मई। सोशल मीडिया पर जमकर हो रही युवा कांग्रेसी नेता नावेज अंसारी की तारीफ। महानगर में महासचिव एवं मेयर प्रतिनिधि पद पर नावेज अंसारी कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को प्रचारित प्रसारित करने में अपना योगदान दे रहे हैं। लगातार पार्टी की गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भी भागीदारी निभा रहे हैं। महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी के द्वारा ही नावेज अंसारी को महानगर यूथ कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। लेकिन नावेज अंसारी ने पद की लालसा को प्रमुखता ना देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य युवा कार्यकर्ता को पद सौंपने की पेशकश की।

नावेज अंसारी ने कहा कि अन्य युवा कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस की विचारधाराओं को आगे बढ़ाएं। फेसबुक पर पोस्ट डालने के बाद लगातार नावेज अंसारी की तारीफें कांग्रेसी व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भी पद की लालसा ना करने पर तारीफें की जा रही हैं। नावेज अंसारी ने कहा कि कांगे्रस का सच्चा सिपाही हूं। कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर प्रयास करता हूं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देशों पर पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाता चला आ रहा हूं। महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी कि नावेज अंसारी पर महानगर में पद पहले से ही है। कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती को लेकर किसी भी पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकता है। जल्द ही ज्वालापुर के युवक को ही पदभार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *