विडियो :-सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के हरिद्वार आगमन पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


उत्तराखण्ड में पूरे दमखम के साथ विस चुनाव लड़ेगी सपा : राजपाल कश्यप
हरिद्वार, 12 नवम्बर। सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के हरिद्वार आगमन पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता से भाजपा मंे बौखलहट की स्थिति है। निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उन्हांेने कहा कि भाजपा जात-पात व धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है।

डॉ. राजपाल कश्यप ने यह भी कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ सपा चुनाव लड़ेगी। सपा कार्यकर्त्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र कश्यप समाज को वोटों की राजनीति से देख रही है। राजनीति में कश्यप समाज का प्रतिनिधित्व न होना भाजपा की जनविरोधी नीतियों को दर्शाता है। उन्हांेने कार्यकर्त्ताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमर कस ले। पूर्व राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के चन्द्रशेखर यादव व प्रदेश महासचिव राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि सपा सभी वर्गों के विकास में अपना योगदान देती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहंुमुखी विकास हुआ है निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश की जनता सपा को सत्ता सौंपेगी।

केन्द्र की नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। जनता हताशा निराशा का सामना कर रही है। उन्हांेने पेट्रोल डीजल, गैस के दाम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। खाद्य पदार्थ के दामों में बेहताशा वृद्धि हो रही है। महानगर अध्यक्ष लव कुमार दत्ता, समीर आलम, राजा त्यागी ने प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ के डॉ. राजपाल कश्यप के हरिद्वार आगमन पर बधाई देते हुए कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *