विडियो:-सपा कार्यकर्ताओं ने किया युवजन सभा के राष्ट्रीष्य उपाध्यक्ष आशीष यादव का स्वागत

Haridwar News Uncategorized
Spread the love

तनवीर


सभी वर्गो के हितों के लिए काम करने वाली पार्टी है सपा-आशीष यादव
हरिद्वार, 21 फरवरी। ज्वालापुर पुल जटवाड़ा स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए आशीष यादव ने कहा कि सपा सभी वर्गो के हितों के लिए काम करने वाली पार्टी है। लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा और व्यापारी समेत समाज का प्रत्येक वर्ग निराश है।

महंगाई खत्म करने का वादा कर केंद्र की सत्ता में आयी भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर के सामने परिवार का खर्च चलाना बड़ी चुनौती बन गया है। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम जनता बदलाव करने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सपा के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान ने कहा कि केंद्र सरकार जनता से किए किसी भी वादे का पूरा नहीं कर पायी है

पूरी तरह विफल हो चुकी केंद्र की भाजपा सरकार का जाना तय है। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा यूपी सहित कई राज्यों में शानदार प्रदर्शन करेगी। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान महिपाल गुर्जर, श्रवण शंखधर, विजय यादव, आदेश उपाध्याय, शिवकुमार कश्यप, दीक्षांत शर्मा, साजिद अंसारी, आदित्य यादव, रामसागर यादव, मंगता हसन, सोनू, प्रिंस यादव, रिंकू, जसबीर सिंह, सहदेव, कन्हैया यादव, दिलशाद, रईस अहमद, मोनू जाट, कय्यूम अंसारी, शिवराम यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *