स्पर्श गंगा परिवार के सदस्यों ने लिया शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 14 जून। स्पर्श गंगा परिवार ने श्रीजगतगुरु आश्रम कनखल पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। राजराजेश्वराश्रम महाराज ने स्पर्श गंगा परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हु कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान स्पर्श गंगा परिवार ने जनसेवा करते हुए गरीबों की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ने दिन रात लग कर निःशुल्क खादी के मास्क बनाये और बार्डर पर तैनात सैनिको, जनप्रतिनिधियो और जनमानस को भेंट किये।

टीम को प्रोत्साहित करते हुए शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने  कहा कि इस संकट के समय आगे भी स्पर्श गंगा परिवार इसी तरह देशहित में कार्य करती रहे। इस दौरान स्पर्श गंगा परिवार की ओर से हाथ से बने खादी के मास्क भी आश्रम को भेंट किए। इस अवसर पर आशु चैधरी, मोहित, सुभाष ढोडियाल, रीता चमोली, रेणु शर्मा, मनु रावत, बिमला ढोडियाल आदि शामिल रहे।