पूरी दुनिया में पौधारोपण अभियान चला रहा स्पीहा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 जुलाई। मानव गतिविधियों के कारण दुनिया भर में अरबों पेड़ों को खोना जारी है। भारत स्थित एनजीओ स्पीहा (सोसाइटी फॉर प्रिजर्वेशन ऑफ हेल्दी एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी एंड हेरिटेज ऑफ आगरा) ने अब तक का अपना सबसे बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाकर देश में 200 से अधिक स्थानों और 4 महाद्वीपों में 55,000़ पौधे लगाए। अभियान के अंतर्गत बस्ती गोरखपुर सिद्धार्थनगर के अलावा हरिद्वार, रूड़की, ऋषिकेश व देहरादून में भी पौधे लगाए गए। उद्घाटन समारोह आगरा के दयालबाग में यमुना पंप पर आयोजित किया गया था।

डीईआई विश्वविद्यालय की शिक्षा सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो.प्रेम सरन सत्संगी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद स्पीहा स्वयंसेवकों के एक लाइव बैंड द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रगान गाया गया। पर्यावरण और पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए स्पीहा लगातार सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *