विडियो:-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने ली गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की बैठक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


कार्यकर्ताओं की मेहनत से बागेश्वर उपचुनाव में बढ़ा पार्टी का वोट प्रतिशत-करन माहरा

हरिद्वार, 29 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित गढ़वाल मंडल जिला अध्यक्षों की बैठक में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से ही बागेश्वर उपचुनाव में पार्टी का वोट 20 प्रतिशत बढ़ा है। करन माहरा ने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में बूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में काॅरिडोर के नाम पर जो डर और भय का माहौल सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। उसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत करने के साथ स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाएं। हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के बाद ग्रामीण समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी मदद करें।
बैठक में पहुंचने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का स्वागत किया। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड आॅफ आॅनर दिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ मुरली मनोहर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरिद्वार सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, रूड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चैधरी, रूड़की ग्रामीण अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र जाती, चमोली अध्यक्ष मुकेश नेगी, पौड़ी गढ़वाल अध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, कोटद्वार अध्यक्ष विनोद डबराल, पुरोला अध्यक्ष दिनेश चैहान, रूद्रप्रयाग अध्यक्ष कुंवर सजवाण, देवप्रयाग अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, परवादून अध्यक्ष मोहित उनियाल, देहरादून अध्यक्ष डा.जसविंदर सिंह गोगी, पछवादून अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, हरिद्वार ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चैधरी के प्रतिनिधि राजेश रस्तोगी, ऋषिकेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नवनीत सती, गिरीश जोशी, आईटी प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *