आजादी की लड़ाई में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अतुलनीय: मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love


भाजपा कार्यकत्र्ताआंे ने नेताजी की जयन्ती के अवसर पर सतनाम साक्षी घाट पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर की पुष्पाजंलि अर्पित
हरिद्वार, 23 जनवरी। देश की आजादी की लड़ाई में सुभाष चन्द्र बोस का योगदान अतुलनीय रहा, उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। यह विचार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेताजी की जयन्ती के अवसर पर सतनाम साक्षी घाट पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के पश्चात भाजपा कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। मदन कौशिक ने कहा कि नेताजी का समूचा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश की युवा शक्ति को आजादी की लड़ाई से जोड़ने का काम किया।

आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई को विश्व फलक तक पहुंचाने का कार्य भी किया। भाजपा नेता विकास तिवारी व सुनील सेठी ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस का व्यक्तित्व अनुकरणीय है। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन देश की पराधीनता को समाप्त करने में न्यौछावर कर दिया। उन्हांेने राजनीति में त्याग व बलिदान के उच्च मानदंडों की स्थापना की। प्रेम प्रकाश आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी भगत प्रकाश ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कभी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया। विश्व जगत में हिन्दुस्तान की आजादी की आवाज को बुलन्द करने का काम सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र बोस ने ही किया था।

सभी भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महानगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील सेठी, भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल गुड्डू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, सचिन बेनीवाल, आकाश चैहान, राजीव जोशी, संगीता गिरि, राजकुमार एडवोकेट, सिद्धार्थ कौशिक, संत नन्द लाल, संत कमल, संत ढालू राम, संत हरि दास, अशोक जेठानी, नरेश, कैलाश, संत हिमांशु समेत अनेक भाजपा कार्यकत्र्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *