सुमन नगर बहादराबाद में विकसित की गई अनधिकृत कालोनियो को किया सील

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :- बहादराबाद क्षेत्र के अर्न्तगत राव शमशाद द्वारा सुमन नगर बंधा न0-05 व गत्ता फैक्ट्री के सामने बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, तीरथ गुप्ता व नेमचन्द द्वारा बंधा रोड न0-02 व बंधा रोड न0-03 के बीच में सुमन नगर बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी एवं तीरथ गुप्ता द्वारा सुमन नगर बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता त्रिपन सिंह पंवार ,क्षेत्रिये सुपरवाइजर व् स्टाफ के द्वारा सील किया गया।