सुमित अरोड़ा बने यूकेडी व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


प्रदेश में अभियान चलाकर व्यापारियों को यूकेडी से जोड़ेंगे-सुमित अरोड़ा
हरिद्वार, 5 मार्च। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने संघठन का विस्तार करते हुए सुमित अरोड़ा को व्यापार प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सुमित अरोड़ा प्रदेश भर में व्यापारियों की आवाज उठाते है। कोरोना काल के दौरान व्यापारियों के बिजली, पानी बिलो को लेकर उन्होंने संघर्ष किया। जिसका लाभ प्रदेश के लोगो को अधिभार माफी के रूप में मिला है।

सुमित अरोड़ा की व्यापारियों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें व्यापारियों को जोड़ने की दी है। सुमित अरोड़ा ने पार्टी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रदेश में व्यापारियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उक्रांद ही प्रदेश में व्यापारियों की आवाज उठती आयी है। भाजपा एवं कांग्रेस ने व्यापारियों का शोषण करने का काम किया है। सुमित अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार में बन रहे कॉरिडोर को लेकर यदि व्यपारियों को उजाड़ा गया तो सरकार का पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा

सुमित अरोड़ा ने यूकेडी व्यापार प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालो में गोकुल सिंह रावत, दिनेश पाण्डेय, सौरभ अरोड़ा, विमल सेक्सेना, धर्मेंदर पाठक, सौरभ ठाकुर, विकास पाण्डेय, सुरेंदर कुमार, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *