कानून को हाथ में लेने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करे प्रदेश सरकार-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 मई। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में युवक के साथ मारपीट की घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में सुनील अरोड़ा ने कहा कि सरेराह सड़क पर युवक साथ मारपीट कर प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद की गरिमा को गिराने का काम किया है। प्रेमचंद अग्रवाल की हरकत से प्रदेश की कानून व्यवस्था की भी पोल खुल गयी है। जनप्रतिनिधियों को जनता के हितों में काम करना चाहिए।

युवा को सरेराह लात घूंसों से पीटकर प्रेमचंद कानून को अपने हाथ में लेना का काम किया है। जिसकी जितनी निंदा की जाएं उतना कम है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि यदि युवक ने कोई अभद्रता की थी तो प्रेमचंद अग्रवाल को कानून के अनुसार उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कानून को अपना काम करने देना चाहिए था। लेकिन सत्ता के नशे में चूर मंत्री खुद ही मारपीट पर उतर आए। जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। घटना के बाद मंत्री अपनी हरकत पर लीपापोती करने का प्रयास कर रहें। सुनील अरोड़ा ने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मंत्री के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए