व्यापारियों ने दिया नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना

Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 28 जून। प्रदेश व्यापार मण्डल की शिवालिक नगर इकाई से जुड़े व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण शुल्क घटाने, लाईसेंस शुल्क व हाऊस टैक्स लगाने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कूड़े की सफाई के लिए पैसे देने के लिए सभी व्यापारी तैयार हैं। लेकिन इसके लिए हर किसी से अलग अलग रकम की माँग करना बिलकुल गलत है। यह व्यापारियों का शोषण है। जिसे प्रदेश व्यापार मण्डल किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगा। जजिया कर बिल्कुल नहीं चलेगा लाँकडाउन में पहले से ही व्यापारियों की कमर टूटी हुई है।

ऐसे में इस प्रकार के कर लगाए जाने से व्यापारी सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी ये सांकेतिक धरना है। यदि नगर पालिका ने मांगें नहीं मानी तो प्रदेश व्यापार मण्डल आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। शिवालिक नगर शहर अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि लाइसेंस शुल्क के नाम पर व्यापारियांे का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ना तो हरिद्वार नगर निगम में ना ही देहरादून नगर निगम में ये शुल्क लिया जा रहा है। लाॅकडाउन में व्यापारियों की सहायता करने के बजाए नगर पालिका लाईसेंस शुल्क के चालान भेज रही है। लेकिन एकजुट हो चुके व्यापारी शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शहर महामंत्री ऋषभ शर्मा व अशोक उपाध्याय ने कहा कि अभी पालिका का बोर्ड बने हुए दो साल भी पूरे नहीं हुए है और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रही नगर पालिका हाऊस टैक्स, लाईसेंस शुल्क व कूड़ा निस्तारण शुल्क आदि के नाम पर आम जनता और व्यापारियों का शोषण करने पर लगी हुई ह। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।

धरना देने वालो में मुख्य रूप से शहर कोषाध्यक्ष अमितोष त्यागी, शहर उपाध्यक्ष समीर अग्रवाल, गोविन्द चौधरी, रवि वर्मा, शंकर चौधरी, शहर सचिव विवेक चैहान, आकाश सैनी, सुनील चौधरी, सह प्रचार मंत्री विवेक गुप्ता, संगठन मंत्री संजय गुप्ता,गौरव सेठी, मयंक, महेश, सुमित पाल, आजम सलमानी आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

फोटो नं.6 व 7-नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *