सफाई मजदूरों का स्वतंत्र संगठन है अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस -सुरेंद्र तेश्वर

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 13 जुलाई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस भारत में विभिन्न तरह के नामों व जातियों से पुकारे जानें वाले सफाई मजदूरों का पहला बडा सफाई मजदूर संगठन है। कनखल स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने बताया कि सफाई मजदूरों की अखिल भारतीय स्तरीय की ट्रेड यूनियन सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रति राजनेताओं व आम लोगों में कई भ्रांतियां हैं।

उन भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। तेश्वर ने बताया कि अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत सफाई मजदूरों का स्वतंत्र संगठन है तथा इसका किसी राजनैतिक दल से कोई संबंध नही है। संगठन में सभी राजनीतिक विचार धाराओं के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सफाई पेशे में लगे मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करना है।

संगठन विभिन्न निकायों, विभागों में कार्यरत व स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले सफाई मजदूरों की समस्याओं को सरकार व शासन के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास करता है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सफाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई बड़े आंदोलन किए हैं और समस्याओं का समाधान कराने में सफलता प्राप्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *