कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 16 दिसम्बर। कच्ची शराब की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए लकसर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिक्कमपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी नदीम पुत्र नईम निवासी रायपुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल संजय पंवार व राजेंद्र सिंह शामिल रहे।