महादेव शिव और मां श्री दक्षिण काली के आशीर्वाद से समस्त विश्व का कल्याण होगा :–स्वामी कैलाशानंद गिरी

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 30 अगस्त। लोक कल्याण की भावना से श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना बुधवार को संपन्न हो गयी। श्रावण पूर्णिमा को आराधना की पूर्णाहूति पर शिवार्चन, महादेव की पालकी यात्रा, गंगा पूजन, अभिषेक, आरती और श्री दक्षिण काली घाट पर महादेव शिव का जलाभिषेक के पश्चात मां श्री दक्षिण काली का पूजन और क्षमा प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक संत महापुरूष, गणमान्य लोग व श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को आशीवर्चन प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि महादेव शिव और मां श्री दक्षिण काली के आशीर्वाद से समस्त विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि श्री दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के साथ भगवान शिव भी साक्षात रूप से विराजमान हैं। मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों को शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सभी को भगवान शिव और माता भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का कठोर जप तप अवश्य ही देश दुनिया में शांति और खुशहाली लाएगा।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज तपस्वी संत हैं। उनकी प्रतिदिन 18 घंटे भगवान शिव की कठोर आराधना अद्भूत है। महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि और संतों की तपोस्थली है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की साधना का लाभ अवश्य ही देश दुनिया का प्राप्त होगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी महाराज ने फूलमाला पहनाकर सभी संत महापुरूषों का स्वागत किया।

इस अवसर पर महंत ललितानंद गिरी, महंत प्रबोधानंद गिरी, महंत गोविंद दास, महंत विष्णुदास, सतपाल ब्रह्मचारी, महंत सूरज दास, स्वामी कृष्णानंद, महंत प्रमोद दास, महंत प्रेमदास, महंत गोविंददास, महंत राघवेंद्र दास सहित स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी, राधेश्याम शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *