स्वामी कैलाशानंद गिरी एवं श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने की राष्ट्रपति से भेंट

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 18 दिसम्बर। निंरजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद तथा मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मां दक्षिण काली के आशीर्वाद स्वरूप राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मां की चुनरी, नारियल एवं गंगाजली भेंट की एवं राष्ट्र की उन्नति खुशहाली की मंगलकामना की।

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि विद्वान, अत्यन्त सरल, सहज एवं सौम्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समस्त राष्ट्र के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं। एक सामान्य परिवार की महिला के देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन होने से भारत की लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं।

अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नेतृत्व में देश उन्नत एवं समृद्ध बनेगा। लोकतांत्रित परंपराएं और अधिक मजबूत होंगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने राष्ट्रपति से मठ, मंदिर, अखाड़ों, आश्रमों की सुरक्षा के संबंध में भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *