देवों के देव महादेव की महिमा अपरम्पार है-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 27 जुलाई। विश्व कल्याण के लिए श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन मास चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना अनवरत रूप से जारी है। फूलों से शिवलिंग का श्रंगार कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किए जाने वाले भोलेनाथ के अभिषेक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। शुक्रवार को गढ़वाल रेंज के डीआईजी करण सिंह नग्न्याल ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

डीआईजी करण सिंह नगन्याल व उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव की महिमा अपरम्पार है। जलाभिषेक से ही प्रसन्न होने वाले भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव की पूचा अर्चना अवश्य करनी चाहिए। श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। पूरे श्रावण मास नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

शिव कल्याणकारी है और भक्तों पर सदैव कृपा करते हैं। शिव कृपा से व्यक्ति का जीवन पूरी तरह बदल जाता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर स्वामी रघुवीरानन्द, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।