राष्ट्रपति के अपमान के लिए माफी मांगे कांग्रेस-स्वामी यतिश्वरानंद

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 जुलाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने राष्ट्रपति के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने पर कांगे्रस नेता अधीर रंजन चौधरी की निंदा करते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने से कांग्रेस नेताओं की मानसिकता का पता चलता है।

वेद मंदिर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि कांग्रेस ने केवल राष्ट्रपति का ही नहीं बल्कि पूरे देश का प्रत्येक गरीब और आदिवासी का अपमान किया है। यह देश की हर महिला का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपना अस्तित्व तलाश रही कांग्रेस अब बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी पर उतार आयी है। कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चैधरी ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक भाषा से कांग्रेस की सोच उजागर हो गयी है।

कांग्रेस एक गरीब परिवार की महिला का सम्मान होते नहीं देख पा रही है। राष्ट्रपति का अपमान कर कांग्रेस ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत होने में अब कोई देर नहीं है। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, शुभम सैनी, प्रवेश गुप्ता, सुशील प्रधान, धर्मपाल सहगल, महावीर प्रधान, शुभम कुमार, बबलू राणा व मुन्ना तिवारी आदि उपस्तिथ रहे।