सनातन संस्कृति की पताका को देश दुनिया में फहरा रहा ब्राह्मण समाज-स्वामी कैलाशानंद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 नवम्बर। नई दिल्ली में कांस्टिटयूशन क्लब में आयोजित सर्व ब्राह्ण महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं ब्राह्मण सम्मान समारोह में एसएमजेएन कालेज के पूर्व प्राचार्य डा.अशोक मिश्र को हिन्दी साहित्य एवं शिक्षा, आशीष तिवारी को पत्रकारिता, आचार्य नरेश शर्मा को ज्योतिष एवं वास्तुकला क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान हेतु ब्राह्मण शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महराज मुख्य अतिथी के रूप में मौजूद रहे।

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सर्व ब्राह्मण सभा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा, वरिष्ठ कानूनविद् एच.सी, गणेशिया, सर्व ब्राह्मण महासभा के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष डा.राजेन्द्र पराशर समेत देश विदेश के ब्राह्मण विद्ववतजनो ने सम्बोधित किया। समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने ब्राह्मण शिराोमणि अवार्ड से सम्मानित किए गए शिक्षाविद् डा.अशोक मिश्र, पत्रकार आशीष तिवारी एवं ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेश शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन संस्कृति के साथ-साथ हिंदू धर्म की पताका को देश दुनिया में फहरा रहा है।

युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज की विशिष्ट भूमिका बनी हुई है। सामाजिक सरोकारों से ही समाज को मजबूती प्रदान होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय सरंक्षक एचसी गणेशिया ने कहा कि समाज हित में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है। धार्मिक क्रियाकलापों से समाज को अवगत कराने में ब्राह्मण समाज अपनी भूमिका निभा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले डा.अशोक मिश्र हमेशा ही समाज का मार्गदर्शन करते चले आ रहे हैं। समाजसेवा से ही पहचान मिलती है। ब्राह्मण समाज युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *