महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में और मजबूत होगी भाजपा-स्वामी यतिश्वरानंद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 जुलाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद ने महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को वेद मंदिर स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व हमेशा संगठन की मजबूती पर जोर देता रहा है। महेंद्र भट्ट दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की दूरदर्शिता और विजन का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, श्रवण चौहान, मंडल महामंत्री विवेक चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि चौधरी सत्यकुमार, सोहनवीर, मनोज सैनी, अंकित चैहान, सतविंदर सिंह, विक्रम भुल्लर, चेतन कोचर, शुभम सैनी, अमित सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *