पुण्यतिथी पर कांगेसियों ने दी स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 21 मई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, तुरंत निर्णय लेने वाले, स्वर्गीय राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के इंसान थे। राजीव गांधी भारत को दुनिया की सर्वोच्च तकनीक से परिपूर्ण देश के रूप में देखना चाहते थे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के निर्माण का संकल्प के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर प्रणाली लागू करने के साथ महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया। ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार तथा हर हाथ को काम देने का संकल्प भी राजीव उन्होंने पूरा किया।

आज भी उनकी नीतियों से ही देश चल रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार भी उन्होंने दिया। महिला कांगे्रस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर के लिए तथा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान कर स्व.राजीव गांधी ने उल्लेखनीय कार्य किया। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह, गुलबीर सिंह ने कहा कि सभी को स्व.राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते देश सेवा का संकल्प लेना चाहिए।

यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान ओपी चौहान, सविता सिंह, नितिन तेश्वर, मधुकांत गिरी, हरीश साहनी, सरदार रमणीक सिंह, जगत सिंह रावत, आशीष शर्मा, गोविंद बिष्ट, सतीश दुबे,दिनेश वालिया, बलजीत सिंह, अमन गर्ग, अजनीश सिखोला, पंडित नवीन शर्मा, नीलम शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, त्रिपाल शर्मा, महेंद्र गुप्ता, राजीव शर्मा,विनोद कश्यप, हरद्वारी लाल, जतिन हांडा, सुरेंद्र सैनी, बलराज दाबड़े, कन्हैयालाल, सतीश पांडे, आकाश भाटी, ओम प्रकाश शर्मा, ऋषभ गिरी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *