अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने दिये मुख्यमंत्री राहत कोष मे धनराशि

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष मे 01 लाख 52 हजार 601 रुपए की धनराशि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा। मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान की गई इस सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।