तीर्थपाल रवि किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 25 जुलाई। कांग्रेस नेता तीर्थपाल रवि को किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने मनोयन पत्र जारी करते हुए तीर्थपाल रवि के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि तीर्थपाल रवि हमेशा ही जनहित के मुद्दों को उठाते चले आ रहे हैं। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी प्रदेश के किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष उठा रहे हैं।

अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर राज्य से मिलने वाली योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किसान हित में किया जाता है। तीर्थपाल रवि के उपाध्यक्ष बनने से किसान कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। नेतृत्व का आभार जताते हुए तीर्थपाल रवि ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। जिले में संगठन का मजबूत बनाया जाएगा और किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। संदीप गौड़, डा.दिनेश पुण्डीर, अंकित चौहान, शिवपाल, पुनीत, विशाल राठौर, जयपाल सिंह आदि ने बधाई दी। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *