अलग अलग मामलों में थाना सिडकुल पुलिस ने दो गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 4 फरवरी। थाना सिडकुल पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने महादेवपुरम जाने वाले रास्ते पर अवैध चाकू लेकर घूम रहे नाजिम पुत्र मुने निवासी कस्बा खुदागंज थाना खुदागंज जिला शाहजहांपुर यूपी के अलावा ग्राइंडिंग मोटर चोरी मामले में मोहित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम रन्द्राड थाना विनोली जिला बागपत यूपी हाल निवासी सलेमपुर महदूद थाना रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी ग्राइंडिंग मोटर बरामद कर ली है।