सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love


जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में सामाजिक संस्थाओं ने भी की सहभागिता
हरिद्वार, 20 जून। एवं निर्देशन में सोमवती अमावस्या स्नान पर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गयी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा।

स्वच्छता अभियान की संयोजक जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुई गंदगी को साफ करने के लिए 20 जून एवं 21 जून को दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पंतद्वीप मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-करकट को हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाया गया।

अभियान में आपदा प्रबंधन विभाग, जल निगम, नगर निगम एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान राजेश गुप्ता, सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply