धूमधाम से आयोजित किया गया बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम का पांचवा वार्षिकोत्सव

Haridwar News
Spread the love

प्रमोद गिरि


सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में संत समाज की अहम भूमिका- स्वामी राजराजेश्वराश्रम
हरिद्वार, 31 अक्तूबर। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास का पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, भाजपा विधायक मदन कौशिक, बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन तथा देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत समाज की अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने में जुटे महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज उच्च कोटि के संत हैं। युवा संतों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी को संतो द्वारा बताए मार्ग पर चलकर देश, समाज एवं धर्म की सेवा और रक्षा करनी चाहिए। स्वामी गर्व गिरि महाराज समाज को धर्म संस्कृति की शिक्षा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य के बताए मार्ग पर चलकर देश धर्म की सेवा करना संतो का कार्य है। सभी को सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ संत जनों व गुरूओं के आशीर्वाद से धर्म व समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा व आमजन में आध्यात्मिक चेतना जगाना ही उनका उद्देश्य है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज महान संत हैं।

संत महापुरूषों के सानिध्य में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से देश और समाज में ऊर्जा का संचार होता है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से ही देश और समाज का कल्याण होता है।

इस अवसर पर जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, महामंडलेश्वर संजय गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, बाबा हठयोगी, भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव मयंक गुप्ता, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, संजय गिरि, भरत लाल, प्रदीप गिरि, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार, आदित्य गिरि सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाबा वीरभद्र सेवा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यक्रम संयोजक डा.अभय गौतम, कदम सिंह, प्रदीप गिरि, प्रमोद गिरि ने सभी अथितियो का माल्यार्पण व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। भजन संध्या में हरियाणा से पधारे लोक गायक देवेंद्र चैधरी व सविता चैधरी ने जय गणेश देवा, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *