इएमए की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भगवान का स्वरूप हैं चिकित्सक-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार, 4 मई। इएमए हरिद्वार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस में आयोजित किया गया। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपी एस चौहान तथा प्राचार्या डा.वी एल अलखनिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डा.सुनील कुमार अग्रवाल, महामंत्री डा.आदेश शर्मा, कोषाध्यक्ष डा. हीना कुशवाहा, प्रचार मंत्री डा.लक्ष्मी, ऑडिटर डा.अशोक कुमार-आडिटर, उपाध्यक्ष डा.चांद उस्मान, सचिव डा.गुलाम साबिर, मीडिया प्रभारी डा.आफाक अली, प्रवक्ता डा.अंशुल सागर कौशिक, एडवाइजर डा.बी.बी. कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ सभी चिकित्सको ने स्वस्थ जीवन, अधिकार तुम्हारा जन जागरुकता तथा नशामुक्त हो उत्तराखंड हमारा नारे के साथ नशा मुक्ति अभियान चलाने का संकल्प भी लिया। शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि चिकित्सक मरीज के इलाज में लापरवाही न करें। एक मरीज चिकित्सक को भगवान के समरुप मान कर इलाज कराने आता है। समारोह का संचालन डा.ऋचा आर्या ने किया। इस अवसर पर डा.सुरेंद्र कुमार, शिवांकी कल्याण, रूदाक्षी, शमा परवीन, डा.नीलम भारती, डा.राशिद अब्बासी, डा.एमटी अंसारी, डा.ऋचा आर्य, डा.मंजूला होलकर, डा.सुबोध चौहान, डा.हरबंस सिंह, डा.अर्सलान आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।