संदिग्ध को चाकू समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 अगस्त। लकसर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रीतम पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद लक्सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई बीरेन्द्र सिंह नेगी, कांस्टेबल मदन वर्मा, गंगा सिंह शामिल रहे।