पीएस कमांडेट ददन पाल ने किया तृतीय वुशु गर्ल्स लीग का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार 30 नवम्बर। 40वीं वाहिनी पीएसी परिसर में डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन द्वारा आयोजित तृतीय वुशु गर्ल्स लीग का कमांडेंट ददन पाल और उपवा अध्यक्ष श्रीमती आभा पाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। लीग में जनपद के विभिन्न स्कूलों व कालेजों की टीमों की 100 से ज्यादा छात्राओं ले रही भाग लिया हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि 40वी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट ददन पाल ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है और आत्मरक्षा के गुर सीख कर बालिकाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं

उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा और खेलों के गुर सिखाने पर डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन की सचिव आरती सैनी की प्रशंसा की। आरती सैनी ने कहा कि एसोसिएशन बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आत्मरक्षा के गुर सीख कर बेटियों का मनोबल बढ़ता है।

विशिष्ट अतिथि उपवा की जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा पाल ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। पीएसी की डिप्टी कमांडेंट सुश्री अरुणा भारती, पूजा पवार, अमित सैनी, ईशा भारती, दुष्यंत सैनी, निलेश जोशी, अभिनव सैनी आदि सहित कई लोग मौजूद रहे।