चरस व शराब सहित तीन दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 5 सितम्बर। मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पथरी पुलिस ने चरस, कच्ची व देशी शराब सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों की धरपकड़ करते हुए मुखबिर की सूचना पर काका निवासी इब्राहिमपुर को 10 लीटर कच्ची शराब व देशी शराब के 120 पव्वों सहित गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा तमरेज निवासी खाराकुंवा जामा मस्जिद सुल्तानपुर लकसर व इकबाल निवासी मोहल्ला ढाफ छोटी मस्जिद सुल्तानपुर लकसर को 544 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया। तीनो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई रूकम सिंह नेगी, एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सुशील, दीपक, सुखविन्दर व राकेश नेगी शामिल रहे।