140 लीटर कच्ची शराब समेत तीन दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 मार्च। थाना पथरी ने कच्ची शराब समेत तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों अनुराज पुत्र नकलीराम निवासी बिशनपुर कुंडी, कलम सिंह पुत्र शिवचरण निवासी दिनारपुर व शुभम पुत्र मांगेराम निवासी फेरुपुर के कब्जे से 140 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। जबकि लगभग सात हजार लीटर लाहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन चैहान, कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट, आदेश चैहान, नारायण सिंह, राकेश नेगी, सुरेश रावत, विरेंद्र चैहान शामिल रहे।