चरस व स्मैक समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार किए

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 29 मार्च। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए इकबाल पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला पावधोई के कब्जे से 105 ग्राम चरस व महताब पुत्र अख्तर निवासी दीक्षा राइजिंग स्कूल के पास ईदगाह रोड मोहल्ला पावधोई के कब्जे से 8.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी, एसआई विकास रावत, कांस्टेबल हसलवीर, राजेश बिष्ट, संदीप कुमार शामिल रहे।