चोरी के सामान समेत तीन गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर।
हरिद्वार, 23 फरवरी। थाना पथरी पुलिस ने चोरी के सामान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धनपुरा निवासी जयकरण पुत्र बलराम ने पुलिस को तहरीर देकर कंप्रेसर चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शाहरुख पुत्र जाबिर, आदिल पुत्र अब्दुल व गुलशेर पुत्र जहूर हसन निवासी ग्राम धनपुरा को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चाकू और बाइक भी बरामद की गयी है। पुलिस टीम में एसआई नवीन चैहान, कांस्टेबल मुकेश चैहारन, जयपाल व दौलतराम, रविदत्त, सुबोध शामिल रहे।