टिकट मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 जनवरी। हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाए जाने पर शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष तरुण सैनी, महामंत्री दीप बिष्ट, सचिव पवन शर्मा, कुश पांडे आदि कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाफ सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा हाईकमान का सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने का निर्णय बिल्कुल सही है। इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी लोकप्रिय नेता हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद रहते हुए उनके द्वारा शहर हित में किए गए कार्यो को जनता आज भी याद करती है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लाॅकडाउन में गरीब जरूरतमंदों की मदद करने में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभायी।

नितिन यादव ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। कार्यकर्ता एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी की जीत निश्चित करेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए जनता भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी है। जनता महंगाई से परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा।

विधायक चुने जाने पर संतों की मान मर्यादाओं के अनुसार शहर का विकास किया जाएगा। हरिद्वार को नशा मुक्त व रोजगार युक्त बनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *