विडियो :-विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी कांग्रेस-तिलकराज बेहड़

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 24 अगस्त। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार प्रभारी तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा आधी दर्जन से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य हरिद्वार स्थित एक बेंकट हॉल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान तिलकराज बेहड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है।

भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से महंगाई आसमान छू रही है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब, मजूदर, मध्यम वर्ग, युवा सभी परेशान हैं। बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड पूरे देश में पहले पायदान पर है। रोजगार की तलाश में राज्य युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रही है। प्रदेश की जनता के भारी समर्थन से इस बार उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। आम आदमी पार्टी के संबंध में उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं है।

उत्तराखण्ड में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, मेयर अनिता शर्मा, हाजी नईम कुरैशी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, अरविंद शर्मा एडवोकेट, ओपी चौहान, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, राजीव चौधरी कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महेश राणा, सतीश कुमार, राजबीर सिंह श्रमिक नेता, अशोक शर्मा महापौर प्रतिनिधि, चौधरी बलजीत सिंह,किरणपाल बाल्मीकि, जटाशंकर श्रीवास्तव, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, गुलवीर सिंह, रवि कश्यप ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में अंजू द्विवेदी, पार्षद कैलाश भट्ट,पार्षद उदयवीर चौहान, अनिल भास्कर, संजय शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद सोहेल कुरेशी, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग, नवेज अंसारी, धर्मपाल ठेकेदार, विशाल राठौर, विकास सिंह श्रमिक नेता, हाजी रफी खान, शशी झा, प्रदेश सचिव सतीश दुबे, सपना सिंह, बीना कपूर, नीलम शर्मा, ललिता तनेजा, दीपाली त्यागी,गीता जैन, पार्वती नेगी, बलराम राठौर, मनोज जाटव, अरविंद चंचल, रवीश भटीजा, अमित चंचल, गोपाल जोशी, डा.वसीम सलमानी, शिव कुमार जोशी, मनोज सैनी, नवीन शर्मा, हरजीत सिंह, बीएस तेजियान, अजय कुमार गोसाई, रोशन कालियान, कामेश्वर यादव, अशोक उपाध्याय, बीपीएस तेजियान, प्रदीप आहूजा, संदीप अग्रवाल, उषा शर्मा, विजय जोशी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजीव गौड़, आशीष शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, डा.धूमसिंह सैनी, त्रिपाल शर्मा, विरेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता, इरशाद खान, राजेश चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *