व्यापारियों ने चलाया स्मैक के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 21 नवम्बर। प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर इकाई ने धर्मनगरी को स्मैक के नशे से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को समर्थन प्रदान किया है। प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर इकाई के संयोजन में हरकी पैड़ी, अपर रोड, सुभाष घाट, बड़ा बाजार के व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। हरकी पैड़ी चौकी पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दौरान महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि युवा वर्ग के स्मैक के नशे की लत का शिकार होने से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।

युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापार मंडल की और से अभियान चलाया जाएगा और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन के सहयोग से उन पर अंकुश लगाया जाएगा।

अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा, युवा प्रदेश महामंत्री विशाल मूर्ति भट्ट, उपाध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, प्रवीण शर्मा, युवा शहर अध्यक्ष संजय पाल, उपाध्यक्ष यश लालवानी, दीपक प्रजापति, मनीष चैहान, आदि व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *