विडियो :-चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 मार्च। चंद्राचार्य चौक व्यापार मण्डल की और से आयोजित किए गए होली मिलन कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली और पर्व की शुभकामनाएं दी। भाजप प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व मेयर अनिता शर्मा ने व्यापारियों व नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान होली की बधाई देते हुए व्यापार मण्डल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में बेहद परेशानी का सामना करने के बावजूद अपनी और से सेवा कार्यो का संचालन करने के साथ पुलिस व प्रशासन को भी सहयोग दिया।

महामारी के चलते दो वर्ष बाद व्यापारी व आमजन उत्साह से होली मना रहे हैं। उत्साह व उमंग के साथ रंगों का पर्व मनाएं और अपनी खुशीयों में दूसरों को भी शामिल कर आपसी एकता को मजबूत करें। व्यापारी नेता संजीव नैय्यर, सुरेश गुलाटी, डा.विशाल गर्ग ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो का गुलदस्ता है। सभी को सौहार्द एकता एवं भाईचारे का संदेश होली पर्व पर देना चाहिए। हिन्दू संस्कृति की पहचान त्यौहारों से है। सादगी के साथ सभी व्यापारियों को मिलजुल कर होली मनानी चाहिए।

सुनील गुलाटी व अनूप सिंह सिद्धू ने होली की बधाई देते हुए कहा कि संगठित होकर ही पर्वो की महत्ता को दर्शाया जा सकता है। व्यापारी सदैव ही पर्वो को हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाता चला आ रहा है। मां गंगा के आशीर्वाद से कोरोना महामारी से मुक्ति हुई है।

इस अवसर पर कैलाश कैशवानी, विवेक अग्रवाल, धर्मेन्द्र विश्नोई, कमल ब्रजवासी, दीपक, सुनील, आशीष, प्रेम थापर, ब्रजराज, आकाश ओहरी, सचिन, तरूण, नितिन शर्मा, मुनीश गर्ग, राहुल, विक्रम सिंह सिद्धू, सुधीर गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *