गरीब ठेली पटरी के व्यापारियों पर शुल्क थोप कर अन्याय कर रहा निगम-रमणीक सिंह

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 6 अक्टूबर। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश सचिव सरदार रमणीक सिंह ने नगर निगम प्रशासन से ठेली, पटरी के लघु व्यापारियों पर लगाए गए शुल्क को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना काल में लघु व्यापारी मंदी का सामना कर रहे है। चाय की ठेली, सब्जी, फल, ढाबा आदि लगाकर परिवार का पालन करने वाले लघु व्यापारी मंदी के चलते परिवार का खर्च नहीं चला पा रहे हैं।

ऐसी परिस्थितियों में लघु व्यापारियों पर शुल्क थोपना अन्याय के समान है। उन्होंने कहा कि दुखद है कि भाजपा के बहुमत वाले बोर्ड में किसी भी भाजपा पार्षद ने प्रस्ताव का विरोध नहीं किया। जिससे गरीब वर्ग के प्रति भाजपा की सोच पूरी तरह उजागर हो गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीब, मजदूर वर्ग को राहत देने के बजाए डबल इंजन टैक्स थोप रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द इस निर्णय को वापस लिया जाए। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *