ट्रैफिक पुलिस का सहयोग कर रहे ट्रैफिक वाॅलिंटियर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अप्रैल। वीकेंड पर हरिद्वार में जुटने वाली भीड़ के चलते लगने वाले जाम से लोगों को राहत प्रदान करने में यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैफिक वाॅलिंटियर धर्मेन्द्र विश्नोई एवं राजकुमार वाधवा भी सहयोग कर रहे हैं। ट्रैफिक वाॅलिंटियर धर्मेन्द्र विश्नोई व राजकुमार ट्रैफिक संचालन के साथ श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि वीकेंड पर लगने वाले जाम से बचने के लिए वाहन चलाते समय लोगों को सावधनी बरतनी चाहिए और लेन में चलना चाहिए। जिससे यातायात सुगमता पूर्वक चल सके और किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े।