ज्वालापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, घटना CCTV में कैद

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नूर मोहम्मद मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अंसारी मार्केट के पास रिवर्स हो रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नूर मोहम्मद ज्वालापुर स्थित हुसैनिया मस्जिद में सेवादार के रूप में कार्यरत थे और क्षेत्र में काफी सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply