चोरी की मोटरसाइ्रकिल सहित दो गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 फरवरी। मोटर साइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की है। बादशाहपुर निवासी नरोत्तम ने पुलिस को तहरीर देकर सुभाष नगर राजा गार्डन बारात घर के पास मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर साजिद उर्फ मुल्ला पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर व आरिफ पुत्र शाहनवाज निवासी त्रिमूर्ति नगर सुभाष नगर ज्वालापुर को चोरी की गयी मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में बाजार चैकी प्रभारी एसआई आशीष नेगी, एसआई मनदीप सिंह व कांस्टेबल रवि चैहान शामिल रहे।